{"_id":"5dc4508a8ebc3e5b0e30dca2","slug":"hari-exhibition-concludes-with-colorful-programs-pithoragarh-news-hld363160075","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हरि प्रदर्शनी का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हरि प्रदर्शनी का समापन
विज्ञापन
मुनस्यारी में आयोजित हरि प्रदर्शनी में ढुस्का प्रस्तुत करती महिलाएं। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी के मल्ला दुम्मर में चल रही हरि प्रदर्शनी का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। समापन पर सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
मुनस्यारी के मल्ला दुम्मर में हर वर्ष प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हरि सिंह जंगपांगी की स्मृति में प्रदर्शनी लगाई जाती है। तीन दिनी प्रदर्शनी में ढुस्का (चांचरी की एक विधा) के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। भाषण, स्थानीय भाषा प्रतियोगिता के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और जड़ी बूटी उत्पादन पर संगोष्ठी संपन्न हुई। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
तीन दिनी प्रदर्शनी का समापन मुख्य अतिथि आईएफएस विनीत पांगती ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले स्वाधीनता सेनानी को इससे अच्छी श्रद्धांजलि और क्या हो सकती है। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में शामिल सभी का प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
हरि स्मारक समिति मल्ला दुम्मर के अध्यक्ष ललित सिंह जंगपांगी, सचिव गंगा सिंह जंगपांगी, कोषाध्यक्ष विजय सिंह जंगपांगी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। कहा कि बगैर लोगों के सहयोग के हर वर्ष तीन दिनी प्रदर्शनी का आयोजन संभव नहीं था। कार्यक्रम को संपन्न कराने में उत्तम सिंह जंगपांगी, पंकज बृजवाल, गोकर्ण मर्तोलिया, श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, लोक बहादुर जंगपांगी समेत तमाम लोगों ने सहयोग दिया।

मुनस्यारी की हरि प्रदर्शनी के समापन अवसर पर पुरस्कृत करते आयोजक। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH