{"_id":"679e6ae0008a98e403018294","slug":"happy-to-see-vipins-name-in-hamas-release-list-pithoragarh-news-c-8-hld1003-505094-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हमास की रिहाई सूची में विपिन का नाम आने से खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हमास की रिहाई सूची में विपिन का नाम आने से खुशी
Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में बैतड़ी के विपिन जोशी करीब 15 महीने से गाजा में हमास आतंकवादियों की कैद में हैं। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के प्रकाशन में गाजा में हमास की ओर से बंधक बनाए गए व्यक्तियों में बैतड़ी के विपिन जोशी का नाम भी शामिल है। सूची में नाम आने से उनके सकुशल लौटने की उम्मीद जग गई है।
कतर और अमेरिका की मध्यस्थता के बाद गाजा में अस्थायी तौर पर हुए युद्ध विराम के चलते फिलीस्तीन व इस्राइल के मध्य बंधकों की रिहाई शुरू हो गई है। रिहाई सूची में विपिन का नाम 56वें स्थान पर रखा गया है। वह लर्न एंड अर्न कार्यक्रम के तहत कृषि संबंधी अध्ययन करने के लिए इस्राइल गए थे। सात अक्तूबर 2023 को हमास आतंकियों ने उन्हें अलुमिन किबुज से बंधक बना लिया था। वहां से आतंकी उन्हें गाजा ले गए थे।