फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Happy Birthday Pithauaragarh District

जिला बनने के 61 साल बाद भी विकास को छटपटा रहा है पिथौरागढ़ जिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Pithauaragarh District
संकरी गलियों में बिछे नलों के कारण पैदल चलने तक की सुविधा नहीं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अपना जिला पिथौरागढ़ 24 फरवरी को अपना जन्म दिवस मनाएगा। आज से करीब छह दशक पहले 24 फरवरी 1960 को पिथौरागढ़ जनपद की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन

पिछले 60 वर्षों में भले ही कई गांवों ने शहरों का रूप ले लिया और गांव, शहरों की तस्वीर भी बदल गई है, लेकिन, अब भी बहुत कुछ ऐसा है, जिसकी जरूरत जनपद और यहां के निवासियों को महसूस हो रही है।
सीमांत जिले में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं होने से गांवों से पलायन हो रहा है। बुनियादी सुविधाएं न मिलने से लोगों में सरकारों के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन

चीन और नेपाल की सीमा से सटे जिले को वीर भूमि के रूप में जाना जाता है। सेना में प्रतिनिधित्व के मामले में पिथौरागढ़ जिला दूसरे स्थान पर है।
जिला गठन के साथ सीमांत जिले में तमाम गतिविधियां बढ़ीं, लेकिन जिला गठन के समय जिस विकास की उम्मीद थी, वह छह दशकों में भी पूरी नहीं हो पाई है।
आज भी जिले की 50 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को बेहतर यातायात सुविधा मयस्सर नहीं है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है, जिन स्कूलों में कभी छात्र संख्या 800 से 1200 होती थी, वहां 100 से 150 छात्र संख्या रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांत जिले के गांव बुनियादी सुविधाओं के कारण लगातार खाली हो रहे हैं। लोग गांवों को छोड़कर महानगरों और जिला मुख्यालय का रुख कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, रोजगार के साधन नहीं है। उच्च और व्यावसायिक शिक्षा भी आशानुरूप नहीं है। अलग विश्वविद्यालय की मांग पूरी नहीं हो पाई।
नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र संख्या सीमित है। मड़ में बन रहा कॉलेज का भवन पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को मजबूरीवश पलायन करना पड़ रहा है।
ये जरूरत पूरी हो तो बने बात
1- सीमांत जिले पिथौरागढ़ में करोड़ों खर्च करने के बाद भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।
2- करोड़ों की लागत से बनी 12 एमएलडी की पेयजल योजना से सिर्फ छह एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है।
3- पिथौरागढ़ नगर में सीवर लाइन की सुविधा नहीं मिल सकी है। शहर की नालियों में सीवर बह रहा है।
4- अधिकतर सड़कें बदहाल हैं। लोगों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता है।
5- जिला अस्पताल समेत कई सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के पद खाली हैं, रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं हैं।
6- सीमांत जिले में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पिछले कुछ समय से बीमार हैं।
7-स्टाफ न होने से जिला अस्पताल में हंस फाउंडेशन की ओर से बनाए गए आईसीयू का संचालन नहीं हो सका है। (संवाद)
22 मार्च 2020 से ठप है हवाई सेवा
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में करोड़ों की लागत से हवाई पट्टी का निर्माण किया गया। यहां से सरकारें नियमित उड़ान शुरू नहीं कर पाई हैं। 22 मार्च 2020 को नौ सीटर विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर उतर गया था। तब से 11 माह बाद भी हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी।
जोड़- जन्मदिन पिथौरागढ़-
पिथौरागढ़ जिले का गठन- 24 फरवरी1960
क्षेत्रफल- 7090वर्ग किमी
कुल जनसंख्या- 483440
महिला-244133
पुरुष- 239306
साक्षरता दर- 82.2
महिला साक्षरता- 72.3
पुरुष साक्षरता- 92.7
तहसील-12
उपतहसील- एक
ब्लाक- आठ
विधानसभा- चार
गांवों की संख्या-1657
प्रमुख पर्यटन स्थल-छोटा कैलाश, बेड़ीनाग, चौकोड़ी, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला, थलकेदार, चंडार, ध्वज
राष्ट्रीय उद्यान- अस्कोट वन्यजीव विहार
नोट- आंकड़े वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के विकास के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। यहां अनेकों विकास परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। भविष्य में भी सीमांत के विकास कि लिए कार्य किए जाएंगे।

अजय टम्टा, सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट।

जिला गठन से पूर्व ऐसा दिखता था पिथौरागढ़ नगर।

जिला गठन से पूर्व ऐसा दिखता था पिथौरागढ़ नगर।- फोटो : PITHORAGARH

कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है पिथौरागढ़ शहर।

कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है पिथौरागढ़ शहर।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed