{"_id":"5cc09e04bdec221454122511","slug":"hailstorms-and-torrential-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश हुई
Wed, 24 Apr 2019 11:04 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
चौकोड़ी में बिछी ओलों की चादर।
- फोटो : पिथौरागढ़
सीमांत जिले में ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश से फसलें तबाह हो गई हैं। जिला मुख्यालय में बारिश का पानी कई जगहों पर दुकानों और घरों में घुस गया।
बुधवार को फिर से मौसम ने करवट बदल ली। जिला मुख्यालय में अपराह्न 3.20 बजे मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। एक घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
नालियां चौक होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। पालिका तिराहे के पास स्कूल से घर को लौट रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि से सोरघाटी में गेहूं, जई के साथ ही सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है।
उधर, बड़ाबे क्षेत्र में भी भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पूरी तरह बर्बाद कर दी है। युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक जोशी, सागर जोशी, जगदीश जोशी, दिनेश जोशी ने बताया कि खेतों में पकने को तैयार गेहूं और जई की फसल तबाह हो गई है। उन्होंने किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है। उधर, बेड़ीनाग के चौकोड़ी में भारी ओलावृष्टि से फसल और सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। डीडीहाट, अस्कोट, धारचूला, कनालीछीना में भी भारी बारिश से किसान बेहद चिंतित हैं।