{"_id":"65a0229dfeddde24c30a9a01","slug":"had-to-disrupt-traffic-two-vehicles-towed-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-9113-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: यातायात बाधित करना पड़ा भारी, दो वाहन टो किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: यातायात बाधित करना पड़ा भारी, दो वाहन टो किए
Thu, 11 Jan 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले दो वाहनों को यातायात पुलिस ने टो कर पुलिस लाइन पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एपीएस रोड और रई क्षेत्र में सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े दो वाहनों को टो कर पुलिस लाइन में पहुंचाया। वाहन स्वामियों के पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में सहयोग करें। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन