फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gyapan For MLA Chandra Pant

छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले से आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gyapan For MLA Chandra Pant
पिथौरागढ़ में मिनिस्ट्रियल फेडरेशन कर्मी विधायक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजस्व परिषद (कलक्ट्रेट) के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों का अन्य जिलों में स्थानांतरण कर दिया है। इनमें से कई शीघ्र सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके विरोध में मिनिस्टीरियल फेडरेशन ने विधायक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सीएम से स्थानांतरण सूची तत्काल निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी और मंडलीय महामंत्री सौरभ चंद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विधायक चंद्रा पंत को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि राजस्व परिषद ने जो सूची निकाली है, उसे देखकर सोची समझी साजिश के तहत स्थानांतरण करने का शक हो रहा है क्योंकि सूची में शामिल कई कार्मिक दो से छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं जबकि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन में भी छह माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए छूट मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फेडरेशन ने पहले से ही 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को उनके गृह जनपद में तैनाती की मांग की है। यह आदेश फेडरेशन की मांग के विपरीत है। उन्होंने इस आदेश की निंदा कर राज्य सरकार से आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की। उन्होंने आदेश निरस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र सिंह राणा, पंकज खोलिया, कैलाश बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed