{"_id":"8517d98c35a11f15e58b2f4c4ace0be1","slug":"gyankedha-impoverished-railway-line-connectivity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानखेड़ा-रेलवे लाइन संपर्क मार्ग बदहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानखेड़ा-रेलवे लाइन संपर्क मार्ग बदहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 13 Feb 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति द्वारा निर्मित ज्ञानखेड़ा ग्रामसभा का रेलवे लाइन संपर्क मार्ग बेेहद जीर्णक्षीर्ण हाल में पहुंच गया है। 15 साल से इस मार्ग की मरम्मत तक नहीं हुई। गंड्ढायुक्त बन चुके मार्ग में जहां राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है, वहीं हादसे का भी खतरा बना रहता है। परेशान ग्रामीणों ने अब मार्ग को लोनिवि को ट्रांसफर करने की मांग उठाई है।
टनकपुर-बनबसा राजमार्ग में ज्ञानखेड़ा पंचायत घर के पास से रेलवे लाइन की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग का 15 साल पूर्व मंडी समिति द्वारा निर्माण किया गया था। ज्ञानखेड़ा के करीब 200 परिवार इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। बनने के बाद से कभी मरम्मत न किए जाने से मार्ग की दशा बेहद खराब हो चुकी है। कदम-कदम पर गड्ढों से हादसे का भी खतरा बना रहता है। ग्राम प्रधान नीतू गोस्वामी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, हेमंत जुगरान, अजीत सिंह, गौरव खोलिया, जानकी त्रिपाठी, महेश बहुगुणा, प्रवीन मेहता, कलावती देवी, राजेंद्र अधिकारी आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज मार्ग को लोनिवि के सुपुर्द कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।