{"_id":"6aa58b4ee2071f620704b2b6","slug":"gyaliseran-internal-route-closed-to-vehicles-until-the-15th-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-144272-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ग्यालीसेरान आंतरिक मार्ग पर 15 तक वाहनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ग्यालीसेरान आंतरिक मार्ग पर 15 तक वाहनों के लिए बंद
Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर के ग्यालीसेरान आंतरिक मार्ग पर नाली निर्माण कार्य के चलते 15 सितंबर तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान दुपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी। नगर पालिका ने निर्माण कार्य को देखते हुए मार्ग पर यह व्यवस्था लागू की है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग पर नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान बड़े वाहनों की आवाजाही से कार्य में बाधा और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दुपहिया वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से निर्माण कार्य में सहयोग करने और प्रतिबंधित अवधि में बड़े वाहनों का संचालन नहीं करने की अपील की है।