फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ground-Munsyari crack on the road

थल-मुनस्यारी सड़क पर दरार

Fri, 08 Jul 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Fri, 08 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ground-Munsyari crack on the road
थल-मुनस्यारी सड़क इस तरह दरक गई - फोटो : अमर उजाला

विगत दिनों की भारी बारिश से रामगंगा उफान पर है। रामगंगा के तेज बहाव से न केवल थल-मुनस्यारी सड़क पर खतरे के बादल मंडरा गए हैं, बल्कि नाचनी के दो गांवों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। तेज बहाव से मोटर मार्ग बुरी तरह दरक गया है। सड़क कभी भी रामगंगा में समा सकती है।

विज्ञापन


हरड़िया से 500 मीटर नाचनी की ओर रामगंगा का कहर मोटर सड़क पर भी दिखाई दे रहा है। नदी के तेज बहाव से सड़क नीचे से खोखली हो रही है। सड़क में जबरदस्त दरार आ गई है। करीब 30 मीटर हिस्से में सड़क फट गई है। सड़क दरकी तो नाचनी के नया बस्ती के 22 और गटघोरगाड़ी के 18 परिवारों के लिए खतरा उत्पन्न हो जाएगा। यह गांव भूस्खलन की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन


सड़क इतनी बुरी तरह दरकी है कि इस स्थान पर सड़क रामगंगा में समा सकती है। इससे थल-मुनस्यारी के बीच यातायात ठप हो जाएगा। सड़क की सुरक्षा के उपाय खोजने के साथ ही नया बस्ती और गटघोरगाड़ी को बचाने के उपाय जल्द करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed