मिट्टी से भरा ग्रिफ का कैंटर खाई में गिरा, चालक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी से भरा कैंटर सतगढ़ ब्रेकरी के पास सड़क से नीचे पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कनालीछीना थाने के कांस्टेबल चरण सिंह और मनोज टम्टा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को खाई से निकालने में मदद की।
बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कैंटर (सीएच 9636) ग्रिफ का था। कैंटर चालक सतगढ़ के पास सड़क किनारे मिट्टी खाली कर रहा था। कैंटर के टायर सड़क किनारे कच्चे स्थान में जाने से मिट्टी धंस गए और कैंटर सड़क से 25 मीटर दूर नीचे खाई में पलट गया। बताया कि कैंटर चालक नितिन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रिफ के अवर अभियंता पीएल सिंघल ने जिला अस्पताल पहुंचाया।