फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Grid connected form top solar plants will be installed in all government departments in Uttarakhand.

Pithoragarh News: उत्तराखंड में सभी सरकारी विभागों में लगेंगे ग्रिड कनेक्टेड रूप टॉप सोलर प्लांट

Tue, 11 Jun 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Grid connected form top solar plants will be installed in all government departments in Uttarakhand.
पिथौरागढ़। उरेडा उत्तराखंड के सभी सरकारी विभागों में ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाएगा। इसके लिए उरेडा ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं। तीन साल में सभी विभागों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्हीं विभागों में प्लांट लगाए जाएंगे जिनके पास खुद के कार्यालय भवन होंगे। किराए के भवन में सरकारी विभागों में प्लांट नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार सोलर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। राज्य भर में लोगों को घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। लोगों को सूर्योदय स्वरोजगार योजना के तहत अनुदान भी दिया जा रहा है। सरकार अब राज्य के सभी सरकारी विभागों में रूट टॉप सोलर प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। इसे सीधे ग्रिड से जोड़ा जाएगा। विभागों में प्लांट लगने बाद प्लांट से उत्पादित बिजली का प्रयोग कार्यालय के कामकाज में किया जाएगा। बची हुई बिजली को ग्रिड में भेजा जाएगा। सोलर प्लांट लगने के बाद विभागों को यूपीसीएल को बिजली के बिल भुगतान नहीं करना पड़ेगा। प्लांट से उत्पादित बिजली विभागों में इस्तेमाल होने के बाद सीधे ग्रिड में जाएगी। इसका विभागों को भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक विभाग में यूपीसीएल की ओर से स्वीकृत क्षमता के अनुसार प्लांट लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

---------
कार्यालयों में नहीं होंगे कार्य प्रभावित
पिथौरागढ़। बिजली की लाइनों में दिक्कत आने पर कई बार सरकारी विभागों में बिजली गुल हो जाती है। रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगने के बाद विभागों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। विभागों के कार्य प्रभावित नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
राज्य के सभी सरकारी विभागों की छतों पर ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाए जाने हैं। जिसके लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। तीन साल के भीतर सभी सरकारी विभागों में प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। - एसएस रावत, परियोजना अधिकारी उरेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed