{"_id":"664f7a069f05b8c10f04180f","slug":"grand-welcome-for-the-fourth-group-of-adi-kailash-yatra-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-113618-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल का भव्य स्वागत
Thu, 23 May 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 23 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में आदि कैलाश यात्रियों के चौथे दल का स्वागत करते निगम कर्मी। संवाद
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा का चौथा दल पिथौरागढ़ पहुंच गया है। पर्यटक आवास गृह में दल का भव्य स्वागत किया जिसके बाद दल धारचूला के लिए रवाना हो गया। यात्रा दल में 31 यात्री शामिल हैं जिसमें 15 महिलाएं हैं।
बृहस्पतिवार को आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल के पिथौरागढ़ पहुंचने पर निगम कर्मियों ने पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई और शपथ रजिस्टर भरवाया। उन्होंने यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में गंदगी नहीं करने और वहां पड़े कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण धारचूला में कराने की भी शपथ दिलाई। उन्होंने यात्रियों को कालापानी, नाभीढांग और ज्योलिंगकांग में पौधरोपण के लिए छह पौधे भेंट किए। वहां यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर योगेश सिंह गर्ब्यांल, वेद प्रकाश, विजय, हर सिंह, शेर सिंह, नरेंद्र थापा, गोपाल, सौरव खोलिया, भगवान सिंह, नीरज सहित कई निगम कर्मी मौजूद रहे।
--
गुंजी पहुंचा तीसरा दल
पिथौरागढ़। आदि कैलाश दर्शन के बाद तीसरा दल गुंजी पहुंच गया है। पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह ने बताया कि आदि कैलाश के दर्शन के बाद एक्सप्रेस दल भी गुंजी पहुंच गया है। शुक्रवार को यात्रा का चौथा दल धारचूला से गुंजी के लिए रवाना होगा। संवाद