{"_id":"5ad0e4164f1c1b5c098b45a0","slug":"gram-swaraj-will-divide-20-gas-connections-under-fortnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज पखवाड़े के अंतर्गत 20 से बंटेंगे गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज पखवाड़े के अंतर्गत 20 से बंटेंगे गैस कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में उज्जवला प्लस योजना को लेकर प्रेस कांफ्रेस करते सीडीओ एसएस बिष्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम स्वराज पखवाड़े के तहत जिले में 20 अप्रैल से रसोई गैस कनेक्शन बंटेंगे। जिले में कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित इंडेन गैस एजेंसी के माध्यम से उज्जवला प्लस योजना में सात श्रेणी में रहने वाले परिवारों को लाभ मिलेगा।
शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मेलन सीडीओ एसएस बिष्ट ने बताया कि सामाजिक, आर्थिक गणना में चिह्नित व्यक्तियों, अनुसूचित जाति, जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, अंत्योदय योजना के पंजीकृत परिवारों में से जिनके पास पूर्व से गैस कनेक्शन नहीं है को निशुल्क कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। ऊधमसिंह नगर से आये एलपीजी सीनियर मैनेजर चंद्रशेखर नैनवाल ने कहा कि सरकार की नीति है कि देशभर में कोई भी परिवार गैस कनेक्शन से वंचित न रहे। इस मौके पर गैस प्रबंधक चंपावत प्रदीप कार्की, लोहाघाट गिरीश चंद्र आर्या सहित विनोद कुंवर, मीडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।