{"_id":"5829ee6a4f1c1be0438fe227","slug":"governor-bansbgd-students-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने बांसबगड़ के छात्रों को किया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने बांसबगड़ के छात्रों को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में बाल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल डा. केके पॉल ने जीआईसी बांसबगड़ के छात्रों को सम्मानित किया। राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में बांसबगड़ के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
बांसबगड़ के छात्र हरीश कुमार, खड़क सिंह ने चित्रकला में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सीनियर और सीनियर वर्ग में जीवन सिंह बिष्ट, सुनील सिंह, गणेश सिंह, अजय ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर चित्रकला में पदक जीता। सभी छात्रों को राज्यपाल ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। राज्यपाल ने बांसबगड़ के कला अध्यापक राजीव कश्यप की प्रशंसा करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 13 जिलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। छात्रों के इस प्रदर्शन में विद्यालय में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य आनंद राम और विद्यालय परिवार छात्रों को बधाई देते हुए पुरस्कार को विद्यालय की सबसे बड़ी जीत बताया।