फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government money rotting in accounts, public troubled by the stench of garbage

Pithoragarh News: खाते में सड़ रहा सरकारी धन, कूड़े की बदबू से परेशान आम जन

Wed, 22 Oct 2025 09:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Oct 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Government money rotting in accounts, public troubled by the stench of garbage
धारचूला हाईवे पर नैनीपातल के पास बने ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप कूड़ा। संवाद
पिथौरागढ़। आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर धारचूला हाईवे पर नगर के ट्रंचिंग ग्राउंड नैनीपातल में रिसाइकिल प्लांट लगाने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। प्लांट के लिए मिला धन सरकारी खाते में डंप है। कूड़े का निस्तारण न होने से लगातार बढ़ रहा इसका पहाड़ यात्रियों और पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की दिक्कत बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर नैनीपातल में नगर का ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया गया है। यहां हर रोज नगर से करीब 12 टन कूड़ा पहुंचता है जबकि यहां 22 हजार मीट्रिक टन कूड़ा वर्षों से डंप है। नैनीपातल में लगातार बढ़ रहे कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए चार साल पहले रिसाइकिल प्लांट लगाने के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। लंबा अरसा बीतने के बाद भी यहां प्लांट नहीं लग सका है।
विज्ञापन

इस कारण लगातार बढ़ रहा कूड़े का पहाड़ यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, नगर निगम फिर से जल्द ही रिसाइकिल प्लांट स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्राकृतिक जल स्रोत हो रहे हैं दूषित
नैनीपातल ट्रंचिंग ग्राउंड के आसपास कई प्राकृतिक पेयजल स्रोत हैं। बीसाबजेड़, खूना सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों की इन्हीं पेयजल स्रोतों के पानी से प्यास बुझती है। ट्रंचिंग ग्राउंड में रिसाइकिल प्लांट न लगने से हर रोज पहुंचने वाला कूड़ा लंबे दायरे में फैल चुका है। ऐसे में प्राकृतिक जल स्रोत भी दूषित होने लगे हैं जिससे संक्रमित बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
--
हवाई साबित हो रहे स्वच्छता के दावे
ट्रंचिंग ग्राउंड में निस्तारण की व्यवस्था न होने से कूड़ा हाईवे के एक किलोमीटर से अधिक के दायरे में फैल चुका है। वाहनों और हवा के जरिये हाईवे पर फैला कूड़ा स्वच्छता के दावों को हवाई साबित कर रहा है। सड़क किनारे डंप कूड़े को नगर निगम जेसीबी मशीन से खाई में फेंककर जिम्मेदारी निभा रहा है लेकिन हाईवे पर फैले कूड़े पर इसकी नजर नहीं पड़ रही है।

कोट
नैनीपातल ट्रंचिंग ग्राउंड में रिसाइकिल प्लांट लगाने की सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। विशेषज्ञों से भी इस बारे में वार्ता हो चुकी है। डिजायन तैयार कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed