फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government Inter College Didihat

डीडीहाट जीआईसी से 35 बच्चों ने कटाया नाम

Sat, 11 Jul 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 11 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Government Inter College Didihat

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट से इस बार 35 बच्चे नाम कटाकर अन्य स्थानों को चले गए हैं। विद्यालय में 12 प्रवक्ताओं के स्थान पर मात्र पांच से काम चलाया जा रहा है। एलटी ग्रेड में भी शिक्षकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। प्रधानाचार्य का काम प्रभारी देख रहे हैं। एक समय में इस विद्यालय में छात्रसंख्या 1000 का आंकड़ा पार कर चुकी थी। अब यह सिमटकर 250 पर आ गई है। तहसील मुख्यालय के इस विद्यालय की दुर्दशा से अभिभावक खासे चिंतित हैं। खास बात यह है कि यहां से जितने भी शिक्षक स्थानांतरित हुए उनकी जगह नई तैनाती नहीं हो पाई। सुगम और दुर्गम के खेल में यह विद्यालय भी पिस रहा है।

विज्ञापन


जीआईसी डीडीहाट में हिंदी, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास और समाजशास्त्र पढ़ाने वाले प्रवक्ता नहीं हैं। एलटी स्तर पर विज्ञान और गणित पढ़ाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसी तरह लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भी खाली चल रहे हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य आरपी मौर्य का कहना है कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ पढ़ रहा है। उनको अपने विषय के साथ ही अन्य विषयों को भी पढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इधर, जानकारी मिली है कि संपन्न परिवारों के 35 बच्चे इस बार विद्यालय से टीसी कटाकर पिथौरागढ़ तथा हल्द्वानी चले गए हैं। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में छात्रसंख्या और भी कम हो जाएगी। शिक्षक अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष जोध सिंह बोरा का कहना है कि शिक्षण संस्था की दुर्दशा के लिए सरकार जिम्मेदार है। किसी समय में एक आदर्श विद्यालय की पहचान रखने वाले इस विद्यालय की ऐसी हालत के खिलाफ अब आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed