{"_id":"6a512a7b57454a93e707a3cc","slug":"government-approval-for-the-construction-of-the-dm-camp-office-and-residence-at-purnagiri-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-141557-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्णागिरी में डीएम कैंप कार्यालय और आवास निर्माण को शासन की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्णागिरी में डीएम कैंप कार्यालय और आवास निर्माण को शासन की स्वीकृति
Fri, 10 Jul 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड शासन ने जनपद चंपावत की तहसील पूर्णागिरी में डीएम कैंप कार्यालय और आवास निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रथम किस्त में 191.32 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं।
शासन के आदेश के अनुसार परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 478.31 लाख है। निर्माण कार्य के पूर्ण होने से टनकपुर और पूर्णागिरी क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। सीमांत क्षेत्र में आमजन को त्वरित और प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी। साथ ही आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विभिन्न विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जल्द निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शुरू कराया जाएगा।