फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gopal's martyrdom, the wave of grief in Gangolite

गोपाल की शहादत से गंगोलीहाट में शोक की लहर

Wed, 02 Jan 2019 10:22 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 02 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Gopal's martyrdom, the wave of grief in Gangolite
गोपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

गंगोलीहाट क्षेत्र के लाल गोपाल सिंह माहरा (49) देेश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार देर शाम तक पैतृक गांव जजौली पहुंचने की संभावना है। गोपाल की शहादत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन


गंगोलीहाट के दशाईथल जजौली निवासी गोपाल सिंह माहरा 24 असम राइफल में तैनात थे। बुधवार सुबह नगालैंड में आतंकी हमले में वह शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दशाईथल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल करने के बाद गोपाल सिंह 1987 में असम राइफल्स में भर्ती हो गए थे।
विज्ञापन


सैन्य पृष्ठभूमि का है शहीद गोपाल का परिवार
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। शहीद गोपाल सिंह माहरा सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं। चार भाइयों में दूसरे नंबर के गोपाल सिंह के बड़े भाई निर्मल माहरा असम राइफल में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। तीसरे नंबर के भाई ठाकुर सिंह सेना में पुंछ में तैनात हैं। सबसे छोटे भाई रिपुसूदन माहरा दशाईथल में दुकान चलाते हैं। गोपाल सिंह के पिताजी स्व.त्रिलोक सिंह भी असम राइफल्स में तैनात थे। सेना में उनकी बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कार दिया गया था। पांच वर्ष पहले उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed