फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Glacier slips in March sun, traffic halted

Pithoragarh News: मार्च की धूप में खिसके ग्लेशियर, आवागमन रुका

Sun, 17 Mar 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Mar 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Glacier slips in March sun, traffic halted
चीन सीमा काे जोड़ने वाले सोबला-ढांकर सड़क पर आए ग्ले​शियर को हटाती पोकलेन। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढांकर सड़क ग्लेशियर खिसकने से बंद हो गई है। बीआरओ सड़क खोलने में जुटा हुआ है। तीन दिन में सड़क खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


धारचूला की दारमा घाटी की सोबला-ढांकर सड़क में सेला से बालिंग के बीच लगभग तीन स्थानों पर ग्लेशियर ने वाहनों की राह रोक दी है। गलछिन में भी लगभग 10 मीटर लंबा ग्लेशियर बीच सड़क पर आया है। इस समय दारमा घाटी के गांवों के लोग माइग्रेशन पर धारचूला आए हैं इसलिए आम जनमानस प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि सड़क बंद होने से सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों को असुविधा हो रही है। बीआरओ कर्मी सड़क खोलने में जुटे हैं। बीआरओ 67 आरसीसी के जेई प्रदीप बेनीवाल के नेतृत्व में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार सड़क अगले तीन दिन में खुलने की उम्मीद है। उधर, व्यास घाटी की सड़क गुंजी तक खुली है। गुंजी-ज्योलिंगकांग सड़क के बीच में पड़ने वाले नालों में ग्लेशियर बने हुए हैं। इससे नाबि गांव से आगे वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed