{"_id":"68e7faa9b69c7710720298a2","slug":"gic-tejam-stood-first-with-nine-gold-medals-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133550-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नौ स्वर्ण पदक के साथ जीआईसी तेजम रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नौ स्वर्ण पदक के साथ जीआईसी तेजम रहा प्रथम
Thu, 09 Oct 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। खंड शिक्षा अधिकारी दिगंबर आर्य ने बच्चों को पुरस्कृत किया। जीआईसी समकोट के गौरव बसेड़ा व जीआईसी तेजम के मोहित कुमार व्यक्तिगत चैंपियन रहे। प्रतियोगिता में जीआईसी तेजम नौ स्वर्ण पदक के साथ प्रथम और जीआईसी मुनस्यारी और समकोट आठ स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। खेल समन्वयक विनय पांगती ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। वहां पर कैलाश कोरंगा, आनंद पांगती, कुंदन लाल, प्रीति, ज्योति पंत, संतोषी, स्वेता रस्तोगी, नवीन द्विवेदी, मनोज राणा आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
