फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   GIC Bluwakot

जीआईसी बलुवाकोट में इंटर विज्ञान विषय में प्रवेश बंद

Sun, 12 Jul 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 12 Jul 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

पहाड़ के स्कूलों में शिक्षकोें की कमी का खामियाजा वहां के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। गत दिवस डीडीहाट जीआईसी से 35 बच्चों ने अपना नाम कटाया। अब शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय इंटर कालेज बलुवाकोट में इंटर विज्ञान विषय में प्रवेश बंद कर दिए गए हैं। इंटर में विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए एक भी प्रवक्ता नहीं है। यह विद्यालय मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। मुख्यमंत्री की जानकारी में यह मामला है भी। उनके प्रभारी सचिव की ओर से बाकायदा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को यह आश्वासन भी मिला है कि जल्दी प्रवक्ताओं की तैनाती हो जाएगी, लेकिन शिक्षा सत्र शुरू होने पर ही कुछ नहीं हुआ, जिस कारण विज्ञान पढ़ने के इच्छुक बच्चे अन्यत्र विद्यालयों में प्रवेश ले चुके हैं।

विज्ञापन


जीआईसी बलुवाकोट में प्रवक्ताओं और शिक्षकों के 22 पद सृजित हैं, इनमें से 14 पद इस समय रिक्त चल रहे हैं। 700 छात्र-छात्राओं वाले इस विद्यालय में इंटर स्तर पर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, नागरिक शास्त्र और हिंदी विषय पढ़ाने के लिए प्रवक्ता नहीं हैं। इसी तरह हाईस्कूल में गणित, विज्ञान, सामान्य विज्ञान, व्यायाम और हिंदी विषय के अध्यापक नहीं हैं। प्रधानाचार्य का पद भी लंबे समय रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन


बलुवाकोट के पूर्व प्रधान और समाजसेवी हरी राम आर्य ने क्षेत्र भ्रमण के समय मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला रखा। बाद में वह देहरादून जाकर भी इस समस्या को बता आए थे। हरी राम का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती तो नहीं हुई, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से सचिव का एक पत्र उनको जरूर मिला है, जिसमें शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस गरीब इलाके के बच्चे अब इंटर में विज्ञान की शिक्षा लेने से वंचित होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्त पदों की सूची शासन को भेजी
मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया का कहना है कि जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों और प्रवक्ताओं के रिक्त पदों की सूची हर महीने शासन को भेजी जाती है, इसमें जीआईसी बलुवाकोट भी शामिल है। नियुक्ति और स्थानांतरण की नीति शासन ही तय करता है। स्थानीय स्तर पर कोई व्यवस्था संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed