{"_id":"586d2f5b4f1c1ba70915a1f1","slug":"gender-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैडमिंटन खिलाड़ियों का परिचय लेते मुख्य अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग की ओर से स्थानीय स्टेडियम में अंडर-10, 13, 15, 17, 19 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन धरम चंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई।
विज्ञापन
अंडर-10 बालक वर्ग के एकल मुकाबले में निश्चल ने राहुल, आयुष्मान ने पार्थ मर्तोलिया को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-13 बालक वर्ग में अनादी ने कवींद्र, राहुल ने निश्चल चंद, सूरज ने अभिनव, सौरभ ने मधुर, विक्रांत ने हर्ष, आयुष ने सचिन, ओमित्य ने युवराज और प्रणव ने हर्षित को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-15 बालक वर्ग में शिवम ने राहुल, सौरभ चौहान ने प्रणव, मयंक ने चिरंजीव, आदित्य ने विक्रम, सुमित दिगारी ने वेदांग, तुषार ने हर्ष, अपूर्व ने चिराग और हर्षित ने सूरज को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अंडर-13 बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में दक्षिता ने निहारिका और समृद्धि ने एकता को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक अनिल नगरकोटी, आशीष शर्मा और नेहा राठौर थे। जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 5 जनवरी को होंगे।
विज्ञापन