फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gaura Festival fervor in Gumdesh; villages resound with traditional songs

Pithoragarh News: गुमदेश में गौरा महोत्सव की धूम, पारंपरिक गीतों से गूंजे गांव

Mon, 24 Aug 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Gaura Festival fervor in Gumdesh; villages resound with traditional songs
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर मां गौरा और भगवान महेश की पूजा-अर्चना की। नेपाल सीमा से लगे जिंडी, सुनकुरी, नर्सो, लुपड़ा, जुजरी आदि गांवों में भी गौरा पर्व पर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए।
विज्ञापन

नेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों में महिलाओं और पुरुषों ने अपने इष्टदेवों के सम्मुख हाथ जोड़कर महाभारत की कथा पर आधारित गीतों के साथ देवगीतों का सामूहिक गायन किया। मंदिर में पूजा-अर्चना मदन कलौनी ने संपन्न कराई। इस दौरान कल्याण चंद, खिलानंद कलौनी, प्रताप चंद, गोपाल राम, हयात राम, गुमान राम, बेनीराम, पुष्पा कलौनी, रीता देवी, हेमा देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी और मुन्नी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

--
नम आंखों से गौरा को दी विदाई
बाराकोट के नौमाना गांव में गौरा पर्व के समापन पर मां गौरा को नम आंखों से विदाई दी गई। गौरा खल में एकत्र महिलाओं ने ''गौरा नै जानूं कैलाशा मेरी गौरा...'' जैसे पारंपरिक लोकगीत गाकर मां गौरा और भगवान महेश को विदा किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद गांव के भगवती मंदिर के समीप गौरा-महेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान गीता जोशी, तुलसी देवी, सुनीता जोशी, जानकी देवी, बसंती देवी, भागीरथी देवी और धनी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed