फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gate of international suspension bridge opened after seeing Vasudev's tears।

वासुदेव के आंसू देख खुल गए अंतरराष्ट्रीय झूला पुल के गेट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Gate of international suspension bridge opened after seeing Vasudev's tears।
झूलापुल खुलने के बाद नेपाल को जाता वासुदेव भट्ट। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन में अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद होने के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए नेपाल नहीं जा सके वासुदेव भट्ट के आंसुओं से आखिरकार दोनों राष्ट्रों का प्रशासन पसीज गया। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद बीस दिन बाद अंतरराष्ट्रीय झूला पुल को कुछ समय के लिए खोलकर वासुदेव को नेपाल भेज दिया गया।
बता दें नेपाल के दार्चुला निवासी वासुदेव भट्ट भारत में काम करता था। लॉकडाउन में झूलापुलों के बंद होने के कारण वह पिछले 20 दिनों से राजकीय इंटर कालेज बलुवाकोट में बनाए गए राहत शिविर में रह रहा था। 14 अप्रैल को उसकी मां 65 वर्षीय गोमती देवी का निधन हो गया था। मां के निधन की खबर के बाद उसने अंतिम संस्कार के लिए उसे नेपाल भेजने के लिए प्रशासन के सामने गुहार लगाई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। वासुदेव के साथ ही उसके दो भाई भी भारत में ही फंसे हुए हैं। बेटों के शीघ्र लौटने की उम्मीद नहीं होने पर नेपाल में परिजनों ने गोमती देवी का अंतिम संस्कार कर दिया था। तब से बलुवाकोट शिविर में रह रहे वासुदेव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उसने शिविर में ही अपनी मां का क्रियाकर्म शुरू कर दिया था। उसकी हालत देख धारचूला के एसडीएम एके शुक्ला ने जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। एसएसबी के अधिकारियों से भी वार्ता की गई। इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। रविवार को दिन में एक बजे एसएसबी के अधिकारियों की मौजूदगी में बलुवाकोट अंतरराष्ट्रीय झूला पुल के गेट कुछ देर के लिए खोले गए। इसके बाद वासुदेव को नेपाल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed