{"_id":"594bfa804f1c1b8d168b4603","slug":"garhwal-heroes-and-punjab-police-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल हीरोज और पंजाब पुलिस जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल हीरोज और पंजाब पुलिस जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल के प्रथम मैच में भिड़ती गढ़वाल हीरोज दिल्ली और यूनियन बैंक मुंबई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट-2017 में गढ़वाल हीरोज दिल्ली ने यूनियन बैंक मुंबई की टीम को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में पंजाब पुलिस जालंधर ने बीएसएफ जालंधर को 2-0 से हराया। बृहस्पतिवार को खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
विज्ञापन
गढ़वाल हीरोज दिल्ली और यूनियन बैंक के बीच हुए मुकाबले के 38वें मिनट में गढ़वाल हीरोज के कमल रावत ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में मुनस्यारी मूल के कैप्टन धीरज जंगपांगी के नेतृत्व में खेल रही गढ़वाल हीरोज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम में खेल रहे तीन नाइजेरियन खिलाड़ी बाला अल हसन, अजी डैमी और चार्ल्स आकर्षण का केंद्र रहे। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हुई और अंत में मैच गढ़वाल हीरोज के पक्ष में रहा। मुख्य निर्णायक सिवांतो काहार थे। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी कैप्टन हरि दत्त कापड़ी, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला, विक्रम बिष्ट थे।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला पंजाब पुलिस जालंधर और बीएसएफ जालंधर के बीच हुआ। पहले हाफ के 27वें मिनट में पंजाब पुलिस के जगदीप सिंह ने पहला गोल कर बीएसएफ जालंधर को दबाव में ला दिया। दूसरे हाफ के 26वें मिनट में पंजाब पुलिस के गुरतेज सिंह के बेहतरीन पास को पवनदीप सिंह ने नेट में डालने में कोई गलती नहीं की। पंजाब पुलिस की टीम को 2-0 से बढ़त मिल गई। इसके बाद पंजाब पुलिस और बीएसएफ जालंधर को कई मौके मिले। दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही। मुख्य निर्णायक हरीश कुंडू थे। दोनों मुकाबलों का आंखों देखा हाल मंझे हुए उद्घोषक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विशिष्ट अतिथि गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला थीं।
विज्ञापन
आठ खिलाड़ियों को दिखाए गए पीले कार्ड
बृहस्पतिवार को हुए मुकाबलों में आठ खिलाड़ियों को खतरनाक खेल के लिए रेफरी ने पीले कार्ड दिखाए। गढ़वाल हीरोज और यूनियन बैंक मुंबई के बीच हुए मुकाबले के पहले हाफ के 11वें मिनट में यूनियन बैंक के वेलनटाइन परेरा को पीला कार्ड दिखाया गया। 25वें मिनट में दिल्ली के आशु नैथानी को पीला कार्ड दिखाया गया। दूसरे हाफ के 25वें मिनट में इसी टीम के विकास सैनी को पीला कार्ड दिखाया गया। दूसरे हाफ के 36वें मिनट में यूनियन बैंक के डिवोन को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। पंजाब पुलिस और बीएसएफ के बीच हुए मुकाबले के 5वें मिनट में बीएसएफ के तलविंदर सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया। दूसरे हाफ के 19वें मिनट में पंजाब पुलिस के गुरतेज सिंह, 23वें मिनट में इसी टीम के सुदीप सिंह, 24वें मिनट में इसी टीम के अमनदीप सिंह और 35वें मिनट में इसी टीम के मनप्रीत सिंह को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया।
नाइजेरियन खिलाड़ियों को भाया पिथौरागढ़ का टूर्नामेंट
गढ़वाल हीरोज दिल्ली की टीम से खेल रहे तीनों नाइजेरियन खिलाड़ी बाला अलहसन, चार्ल्स और अजी डैमी ने पिथौरागढ़ में होने वाले ऑल इंडिया टूर्नामेंट को देश का सबसे बेहतर ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट बताया है। अमर उजाला से बातचीत में तीनों खिलाड़ियों का कहना था कि उनकी टीम पूरे देश में ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिताओं में खेल चुकी है, लेकिन जैसा माहौल पिथौरागढ़ में देखने को मिलता है, वैसा कहीं और देखने को नहीं मिला। तीनों नाइजेरियन खिलाड़ी पिथौरागढ़ के लोगों की फुटबाल की समझ से बेहद प्रभावित दिखे। नाइजेरियन खिलाड़ी टूर्नामेंट और स्थानीय फुटबाल की बेहतरी के लिए पिथौरागढ़ में बेहतर खेल मैदान की आवश्यकता बताते हैं। उनका कहना था कि फुटबाल के लिए बेहतर मैदान पिथौरागढ़ में हासिल हो जाए, तो यहां राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिताएं कराई जा सकती हैं। खेल विभाग, जिला प्रशासन, सरकार और फुटबाल एसोसिएशन को मैदान को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। तीनों खिलाड़ी वर्ष 2015 में भी पिथौरागढ़ में ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता में खेल चुके हैं।
आज के मैच
यूनियन बैंक मुंबई और बीएसएफ जालंधर दोपहर 1.30 बजे से
गढ़वाल हीरोज दिल्ली और पंजाब पुलिस जालंधर शाम 3 बजे से