{"_id":"64c9426c8438d2e5b50ef0d1","slug":"gangolihat-students-pawan-and-chitranshu-honored-in-dehradun-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2685-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट के छात्र पवन और चित्रांशु देहरादून में सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट के छात्र पवन और चित्रांशु देहरादून में सम्मानित
Tue, 01 Aug 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में विजन इंडिया के कार्यक्रम में सम्मानित होते छात्र। स्रोत, स्वयं
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अटल उत्कृष्ट श्री महाकाली राजकीय इंटर काॅलेज के छात्र पवन और चित्रांशु ने भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आयोजित जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों ने राज्य स्तरीय क्विज में पिथौरागढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया था। बीते दिनों देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विजन इंडिया कंपनी ने छात्रों से आईटी से संबंधित सवाल पूछे। आईटी में छात्रों की विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए कंपनी ने पवन और चित्रांशु को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आईटी अध्यापक संतोष तिवारी भी मौजूद रहे। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डीपी पाठक सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन