{"_id":"57ab59134f1c1bf05dee505d","slug":"gangolihat-damage-to-a-house-in-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गंगोलीहाट में एक मकान को क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गंगोलीहाट में एक मकान को क्षति
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट/कनालीछीना
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
बलीगांव में बारिश के दौरान टूटा मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। तहसील के आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात हुई तेज बारिश से बलीगांव निवासी जोगा राम पुत्र बची राम के मकान को काफी क्षति पहुंची है। मकान की तीन दीवारें गिर गई हैं। जोगा राम को प्रशासन ने टेंट और राशन उपलब्ध कराया है। इसी गांव के जगदीश राम पुत्र भवान राम के मकान को आंशिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक बृजमोहन बिष्ट और ग्राम विकास अधिकारी हेम पाठक ने बलीगांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। राजस्व उप निरीक्षक ने कहा कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी। रणकोट गांव में कमला देवी पत्नी सुरेश राम, उप्राड़ा के चंद्रशेखर पुत्र मथुरा दत्त, पोखरी के नवीन राम पुत्र गोपाल राम के मकान को आंशिक क्षति पहुंची है। इन लोगों ने राजस्व विभाग को क्षति का आकलन कर आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, कनालीछीना के लमड़ा गांव में दिनेश चंद्र उपाध्याय के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई, इससे मकान खतरे की जद में आ गया है। बीपीएल परिवार के इस व्यक्ति ने आपदा प्रबंधन केंद्र में सूचना देकर सुरक्षा दीवार लगवाने की मांग की है। वहीं, प्रभारी तहसीलदार गोपी राम ने मुआयना किया। उन्होंने कहा कि आंगन की दीवार के लिए मुआवजे का प्रावधान नहीं है। मनरेगा से दीवार लगवाई जाएगी।
विज्ञापन