फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ganai Gangoli jammed due to falling of trees on the road

गणाई गंगोली में सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ganai Gangoli jammed due to falling of trees on the road
गणाई गंगोली में सड़क पर गिरे पेड़ को काटते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
अल्मोड़ा-अस्कोट हाईवे में गणाईगंगोली के सिमल्टा में शनिवार दोपहर एक चीड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। आरी मंगाकर ग्रामीणों और यात्रियों ने पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे अल्मोड़ा-अस्कोट हाईवे में सिमल्टा के पास एक चीड़ का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। जिस समय पेड़ गिरा, उससे कुछ सेकेंड पहले ही वहां से एक वाहन गुजरा था। पेड़ के सड़क पर गिरने के बाद यातायात बाधित हो गया। राईआगर और अल्मोड़ा को जाने वाले वाहनों की दोनों ओर लंबी कतार लग गईं। मुनस्यारी जा रहे कई पर्यटक और स्थानीय स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए। बाद में यात्रियों ने ग्रामीणों से मदद मांगी। कुछ ग्रामीण आरी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद पेड़ के गिल्टे बनाए गए। इसमें यात्रियों ने भी ग्रामीणों की मदद की। पेड़ को काटने में करीब एक घंटे का समय लग गया। तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। इसके बाद 100 से अधिक यात्री और पर्यटक गंतव्य को रवाना हुए। इधर हाईवे में चीड़ के जले पेड़ खतरा बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से इन पेड़ों को काटने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed