{"_id":"652049e845bd9efdb507b337","slug":"from-chandrabhaga-bridge-to-ancholi-ssb-gate-there-are-only-potholes-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5475-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चंद्रभागा पुल से ऐंचोली एसएसबी गेट तक गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चंद्रभागा पुल से ऐंचोली एसएसबी गेट तक गड्ढे ही गड्ढे
Fri, 06 Oct 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
चंद्रभागा क्षेत्र में पालिका की सड़क पर बने गड्ढे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चंद्रभागा पुल से एसएसबी तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़क चंद्रभाग पुल से रोडवेज वर्कशॉप तक लोनिवि के पास है तो एसएसबी गेट तक का भाग नगरपालिका के अधीन है। इस स्थान पर टाइल लगाई गई हैं। यह टाइल कई जगह खराब हो चुकी है। इस वजह से लोगों को संभल कर चलना पड़ता है। इस स्थान पर जिला पंचायत अध्यक्ष का भी घर है। वह भी इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरती हैं। दूसरी तरफ पुल से वर्कशॉप तक के हिस्से में कई बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों में कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लोनिवि के जेई मनीष ने बताया कि वर्तमान में सड़क सुधारीकरण को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं बना है।
.........इनसेट कोट
नगरपालिका के अधीन सड़क को सुधारा जाएगा। इसके लिए लोनिवि को डीएम ने पूर्व में आदेश दिए हैं। - राजदेव जायसी, ईओ, पालिका।
-- -- -- -- -- -- -- --
सड़क सुधारी जानी चाहिए। इस रास्ते में रात के समय तो चलना बेहद मुश्किल होता है। अगर गड्ढा नहीं दिखा तो दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
सूरी सामंत, व्यापारी।
-- -- -- -- -
सड़क की हालत काफी खराब है। लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जाना चाहिए।
संजय महर, स्थानीय