{"_id":"64d3cf704a2bdf76620a2fd8","slug":"fraudster-in-the-name-of-job-abroad-arrested-from-noida-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3002-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला नोएडा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला नोएडा से गिरफ्तार
Wed, 09 Aug 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार चुकी है।
23 मार्च 2023 को देवखेत निवासी विक्रम सिंह कन्याल ने कनालीछीना थाने में तहरीर दी कि नीरज पाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उनसे विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। तहरीर के आधार पर थाना कनालीछीना में धारा 420/120बी में केस दर्ज किया गया।
कनालीछीना पुलिस और एसओजी टीम ने आरोपी मोहित गुरुरानी निवासी इंदिरानगर लखनऊ को नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी नीरज पाल को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम में अपर एसआई खीम सिंह बिष्ट, संजीत कुमार, गोविंद रौतेला सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठगी के शिकार युवक को वापस दिलाए रुपये
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ पुलिस ने पार्सल ट्रैकिंग के नाम पर हुई ठगी के शिकार युवक को रुपये वापस दिलाए। 23 मार्च को कंडाली निवासी सौरभ दिगारी ने कनालीछीना थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने पार्सल ट्रैकिंग नंबर अपडेट करने के नाम पर उनके साथ 99,999 रुपये की धोखाधड़ी कर दी है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट उमराव सिंह को सौंपी गई। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से विकास कुमार पांडे निवासी पतवा प्रयागराज (यूपी) को 22 जून को प्रयागराज जाकर धारा 41क सीआरपीसी का नोटिस दिया था। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट उमराव सिंह ने साइबर टीम की मदद से पीड़ित को 99,999 रुपये वापस कराए। युवक ने पुलिस का आभार जताया है। संवाद
सात पुलिस कर्मियों को दिया 50 हजार रुपये का इनाम
पिथौरागढ़। डीजीपी अशोक कुमार ने सराहनीय कार्य के लिए सात पुलिस कर्मियों को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
इन पुलिस कर्मियों ने शेयर बाजार, गैस एजेंसी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में नामजद 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी ललित पुनेठा निवासी सिलपाटा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुरस्कार पाने वालों में एसआई प्रकाश चंद्र पांडेय, हेम चंद्र तिवारी, प्रियंका इजराल, मुख्य आरक्षी हेम चंद्र सिंह, कुंदन सिंह, आरक्षी जितेंद्र कुमार और कमल सिंह शामिल हैं। संवाद