{"_id":"5ec3a9898ebc3e906e12888e","slug":"four-story-multi-story-parking-to-be-built-at-a-cost-of-rs-22-crore-in-githkaran-of-pithoragarh70","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के घंटाकरण में 22 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी चार मंजिला मल्टी स्टोरी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के घंटाकरण में 22 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी चार मंजिला मल्टी स्टोरी पार्किंग
विज्ञापन
दीपक कापड़ी (संवाद), पिथौरागढ़। नगर में चार मंजिला एक और मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने डीपीआर बनाने का कार्य पूरा कर दिया है। नगर पालिका डीपीआर को शासन को भेजने की तैयार कर रहा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही घंटाकरण लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर में आए दिन वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। हर वक्त जाम की स्थिति पैदा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए नगर पालिका ने घंटाकरण लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास चार मंजिला मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पालिका ने कुछ वर्ष पूर्व भूमि का चयन कर लिया था। यहां पर करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से 250 से अधिक छोटे बड़े वाहनों के पार्क करने के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। यहां पर पार्किंग के निर्माण से नगर में वाहनों का दबाव कम हो पाएगा। इससे लोगों को राहत मिल पाएगी। -- :::: देव सिंह मैदान के पास 90 प्रतिशत पूरा हुआ पार्किंग का निर्माण:: पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान के पास भी मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक इसमें कार्यदायी संस्था ने 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। इसमें अंतिम फिनिशिंग और फिटिंग का कार्य चल रहा है। लॉकडाउन के कारण हुई मजदूरों की कमी के कारण अभी फिलहाल इसका कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन
--:::: "घंटाकरण के पास मल्टीस्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का कार्य पूरा कर दिया गया है। डीपीआर शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।" -मनोज दास, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़। --------------------------------------------------------
विज्ञापन