फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four out of five computers in Raumavi Bin are out of order.

Pithoragarh News: राउमावि बिण में पांच में से चार कंप्यूटर हैं खराब

Wed, 15 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four out of five computers in Raumavi Bin are out of order.
पिथौरागढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिण में कंप्यूटरों और फर्नीचर की कमी है। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराए गए पांच में से चार कंप्यूटर खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

राउमावि बिण में 135 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं के लिए यहां पर पांच कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए थे जिनमें से चार खराब हो गए हैं। केवल एक कंप्यूटर काम कर रहा है। ऐसे में बच्चों को बारी-बारी से कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह डसीला ने बताया कि विद्यालय में पांच कंप्यूटर की व्यवस्था है। इनमें से भी चार काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए नौ कंप्यूटरों की आवश्यकता है। बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की भी कमी है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अधिकारियों को पत्र भेजकर नौ कंप्यूटर और 50 कुर्सी टेबल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed