{"_id":"5a3fdc8e4f1c1bd1408beb58","slug":"four-hour-traffic-shut-on-perennial-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क पर चार घंटे यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क पर चार घंटे यातायात बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर घाट के पास मलबा साफ करती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहमासी सड़क पर अब दिन के समय कई घंटे तक यातायात बाधित होने लगा है। रविवार को भी अलग-अलग चरणों में इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही चार घंटे तक बंद रही। दिन के समय यातायात बंद होना यात्रियों और वाहन चालकों के लिए भारी मुसीबत वाला साबित हो रहा है। जरूरी काम से जाने वाले लोग कई दिनों से परेशानी झेल रहे हैं। बारहमासी सड़क पर घाट से लेकर गुरना तक इन दिनों काम तेजी से चल रहा है। पहाड़ी को काटकर निकाला गया मलबा मुख्य सड़क पर जमा किया जा रहा है। मुख्य सड़क से मलबा हटाने में घंटों बीत रहे हैं।
विज्ञापन
इस समय लोग मलबे के साथ उड़ने वाली धूल से भी खासे परेशान हैं। 15 किलोमीटर के दायरे में धूल से लोगों की दिक्कत और बढ़ रही है। वाहन चालकों का कहना है कि निर्माण के काम में लगे मजदूर और ठेकेदार आम लोगों की परेशानी को नहीं समझ रहे हैं। लोगों को मलबा हटाने के नाम पर घंटों रोका जा रहा है। सुबह के समय इस सड़क पर मलबा गिरने की समस्या कम आ रही है। जैसे ही सुबह नौ बजे से इस सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ता है तो मलबा गिरने की रफ्तार भी तेज हो जाती है।
विज्ञापन
पंचेश्वर घाटी विकास समिति ने यात्रियों को हो रही परेशानी पर गंभीर चिंता जताई है। समिति के संयोजक मनोज सिंह सामंत और अध्यक्ष मान सिंह सामंत ने कहा कि सोमवार को एक बार फिर डीएम के सामने इस परेशानी को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि धूल को नियंत्रित करने के लिए अब तक पानी का छिड़काव भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन