फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four female boxers leave for China for special training

Pithoragarh News: चार महिला बॉक्सर विशेष प्रशिक्षण के लिए चीन रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Four female boxers leave for China for special training
पिथौरागढ़। चीन में आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में भारतीय यूथ महिला बॉक्सिंग टीम में शामिल जिले की चार महिला मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


भारतीय यूथ महिला बॉक्सिंग टीम का नौ से 25 दिसंबर तक उरूमकी (चीन) में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के लिए जनपद पिथौरागढ़ की चार महिला मुक्केबाज निकिता चंद, दीपा मेहता, काजल फर्स्वाण एवं कर्निका कठायत का चयन किया गया है। चारों महिला मुक्केबाज शुक्रवार को भारतीय टीम के सदस्यों के साथ नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना हो गई हैं।

पिछले दिनों 21 अक्तूबर से चार नवंबर तक कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकिता ने स्वर्ण पदक, काजल, दीपा मेहता ने रजत पदक तो कर्निका ने जून 2023 में भोपाल में आयोजित हुई यूथ महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। जनपद की महिला मुक्केबाजों को इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएम रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ नंदन कुमार, विधायक मयूख महर, एडीएम शिव कुमार बरनवाल, जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed