फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four boxers from Uttarakhand just one step away from medal

Pithoragarh News: उत्तराखंड के चार मुक्केबाज पदक से सिर्फ एक कदम दूर

Sun, 02 Feb 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Four boxers from Uttarakhand just one step away from medal
पिथौरागढ़। मुक्केबाजी की मेजबान उत्तराखंड की पदक पाने की उम्मीद बढ़ गई है या यू कहे कि प्रदेश के मुक्केबाज पदक से सिर्फ एक कदम दूर हैं। बेहतरीन खेल दिखाते हुए निवेदिता, बबीता, दीपक और कपिल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतते ही चारों मुक्केबाजों के नाम पदक पक्का हो जाएगा। हालांकि सभी मुक्केबाजों की नजर सोने पर है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेलों के तहत तीसरे दिन बॉक्सिंग के 26 मुकाबले खेले गए। 52 मुक्केबाज अपने प्रदेश को पदक दिलाने की उम्मीद में रिंग में उतरे। 26 मुक्केबाजों ने अपने पांच के दम पर मुकाबले जीते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया जबकि 26 मुक्केबाजों को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी सभी की नजर उत्तराखंड के मुक्केबाजों पर टिकी रही जो प्रदेश की उम्मीद पर खरे उतरे। उत्तराखंड की निवेदिता कार्की, दीपक कुमार, कपिल पोखरिया के पंचों ने कमाल किया। महिला वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में निवेदिता कर की और मेघालय की सोनिया तमांग रिंग में उतरीं। निवेदिता ने पांचों की ऐसी बौछार की इसमें विपक्षी धराशायी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेदिता ने सोनिया तमांग को 5-0 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग के 51 किलो भार वर्ग में दीपक कुमार और अरुणाचल के हेली तंड तारा के बीच बाउट हुई। बेहतरीन खेल दिखाते हुए दीपक ने हेली को 4-0 से मात दी। 92 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड के कपिल पोखरिया और कर्नाटक के जगदीश्वरन जे रिंग में उतरे।
कपिल पोखरिया के आगे विपक्षी टिक नहीं पाया और उन्होंने नॉकआउट मुकाबले में जगदीश स्वर्ण को करारी शिकस्त देते हुए प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखाया। तीनों मुक्केबाजों ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। पहले ही उत्तराखंड की मुक्केबाज बबीता बिष्ट अपने दोनों मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

ऐसे में चारों मुक्केबाज पदक से सिर्फ एक कदम दूर हैं। साफ है कि यदि इन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता तो प्रदेश के नाम पदक पक्का है। सभी मुक्केबाज पदक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और सबकी नजर सोने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed