फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four arrested for stealing rail tracks at Tanakpur yard

Pithoragarh News: टनकपुर यार्ड में रेल पटरी चोरी करते चार गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing rail tracks at Tanakpur yard
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टनकपुर रेलवे यार्ड के पास से रेल पटरी के दो टुकड़े चोरी कर ले जा रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वार्ड संख्या एक शारदा चुंगी निवासी राजू उर्फ भूरा, प्रियांशु गिरी उर्फ बिट्टू, वार्ड संख्या चार निवासी अयान, वार्ड संख्या तीन निवासी साजिद के खिलाफ रेल संपत्ति चोरी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार ने बताया कि 25 सितंबर की रात गश्त के दौरान टीम ने यार्ड की लाइन नंबर 12 के पास एक संदिग्ध ई-रिक्शा देखा, जिसमें चार लोग बैठे थे। पूछताछ करने पर उन्होंने ई-रिक्शा में लदे 179 सेमी और 187 सेमी लंबाई के रेल लाइन के दो टुकड़े चोरी करने की बात स्वीकार की। टीम में इंस्पेक्टर के साथ कांस्टेबल गोपाल सिंह, मंदीप, अनुराग सिंह राना शामिल रहे। मामले की जांच एसआई चंद्र प्रकाश को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed