{"_id":"67f0e51581a574e6f408bdb5","slug":"four-accused-arrested-with-fake-notes-in-pithoragarh-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार, कार भी हुई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार, कार भी हुई जब्त
Sat, 05 Apr 2025 01:38 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:38 PM IST
सार
भारत-नेपाल सीमा पर बलुवाकोट में 29 हजार की नकली भारतीय करेंसी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा पर बलुवाकोट में 29 हजार की नकली भारतीय करेंसी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक स्विफ्ट कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। टीम ने कार की तलाशी ली और उसमें सवार चार युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
एसपी रेखा यादव ने बताया कि कार में सवार दरियागंज, दिल्ली निवासी समीर उल रहमान के पास 500 रुपये के 14 नोट, चावड़ी बाजार, दिल्ली निवासी आसिफ के पास 500 रुपये के 15, चितलागेट, चावड़ी बाजार, दिल्ली निवासी शोएब के पास से 500 रुपये के 14 और मुनस्यारी निवासी नितिन के पास से 500 रुपये के 15 नकली नोट मिले। चारों को गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली में नकली नोट की छपाई हुई।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी ने उन्हें नकली करेंसी चलाने के लिए दी, इसे लेकर वह नेपाल सीमा पर पहुंचे। मुनस्यारी और धारचूला में कई नकली नोट खपाए गए हैं इनके बारे में पता लगाने में पुलिस जुट गई है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि नकली नोटों की तस्करी की पूरी चेन खंगाली जा रही है। मुख्य आरोपी तक पहुंचने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे
विज्ञापन