{"_id":"5ac10cc34f1c1bc2618b4e5e","slug":"foundation-day-of-ssb-celebrated-with-pompously","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
रविवार को ऐंचोली स्थित वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट एसके सासनी और पूर्व डीआईजी एससी पांडेय ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने बल की स्थापना के इतिहास से लेकर भारत-नेेपाल सीमा पर गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इधर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत संदीक्षा कल्याण संघ के महिला दल के मंगल गीत के साथ हुई। वाहिनी की अलग-अलग टीमों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दी। कुमाऊंनी लोक नृत्य के साथ ही पंजाबी एवं हिंदी गीतों पर कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां विशेष तौर पर सराही गई। कॉमेडियन राजेंद्र जोशी और मनमोहन की जुगलबंदी में प्रस्तुति ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कमांडेंट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। संदीक्षा अधीक्षिका आरती सासनी ने उल्लेखनीय कार्यों के लिए संघ के बाल स्वयंसेवियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व कमांडेंट बीएस खाती, सेवा क्षेत्र संगठक अधिकारी डीडी पुनेरा, उप कमांडेंट हरेंद्र सिंह, एमसी घोष, भूपेन दास, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन