{"_id":"686967a66deb8ab9050aed88","slug":"former-ips-vimla-gunjyal-will-become-village-head-unopposed-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129898-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल बनेंगी निर्विरोध ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल बनेंगी निर्विरोध ग्राम प्रधान
Sat, 05 Jul 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल।
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के गुंजी के ग्रामीणों ने आखिरकार पूर्व आईपीसी विमला गुंज्याल के पक्ष में जनादेश दिया है। ग्रामीणों की बैठक के बाद प्रधान पद के लिए पांच दावेदारों ने नामांकन न कराने पर सहमति जताई।
ऐसे में पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल का निर्विरोध प्रधान बनना तय हो गया है। 35 वर्ष पुलिस की सेवा करने के बाद अब वह अपने अनुभवों से गांव का विकास करेंगी।
दरअसल पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल ने गांव के विकास का सपना लिए अपने गांव गुंजी लौटी हैं। पूर्व में ग्रामीणों ने उन्हें अपना निर्विरोध मुखिया चुनने का निर्णय लिया था। इसी बीच गांव के पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदते हुए चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया। बीते बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गुंजी जनमिलन केंद्र में बैठक की। आपसी सहमति से पांच दावेदारों ने नामांकन न कराने की बात कर विमला गुंज्याल के प्रधान बनने का रास्ता खोल दिया। अंतिम दिन किसी भी दावेदार ने नामांकन नहीं कराया तो उनका निर्विरोध मुखिया चुना जाना तय है। पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से गांव का विकास उनकी प्राथमिकता होगी।