फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former CM Harish Rawat held a press conference in pithoragarh

Pithoragarh News: पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा- एकजुट होकर ही भाजपा को किया जा सकता है सत्ता से बाहर

Sat, 24 May 2025 05:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 May 2025 05:24 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने पिथौरागढ़ पहुंचकर पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठी है और इसके शासन में देश और प्रदेश में लूट चल रही है।

विज्ञापन
Former CM Harish Rawat held a press conference in pithoragarh
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूठों को मनाना मेरा काम नहीं है। इसके लिए संगठन खासकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री जिम्मेदारी लेंगे। मैं बिखराव को समेटने की कोशिश कर रहा हूं, यह बात पूर्व सीएम हरीश रावत ने कही। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सकता है। यह बात हर कार्यकर्ता को समझनी होगी।

विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने पिथौरागढ़ पहुंचकर पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठी है और इसके शासन में देश और प्रदेश में लूट चल रही है। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुझ पर प्रदेश में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने का बयान देने की बात कर इसे मुद्दा बनाया था। इसी झूठ के बल पर भाजपा ने जनता को अपने पक्ष में किया। 10 लाख रुपये का इनाम घोषित करने के बाद मेरे इस बयान से संबंधित कोई प्रमाण सामने नहीं आए। इससे साबित हो गया कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए यह प्रपंच रचा था। मैं न्याय यात्रा के तहत भाजपा के झूठ को जनता के बीच पहुंचा रहा हूं। हर कार्यकर्ता इसमें सहयोग करेगा। 2027 के चुनाव में भाजपा के झूठ को जनता के बीच पहुंचाना ही कांग्रेस की जीत का ब्रह्मास्त्र होगा।

विज्ञापन

निकाय चुनाव में विधायक मयूख महर की बगावत को लेकर किए सवाल को उन्होंने राजनीतिक अंदाज में टाल दिया। कहा कि बहुत सारी बातें सामने आएंगी। अपनी गलती हर कार्यकर्ता को स्वीकारते हुए एकजुट होना होगा। यही एकजुटता भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र सिंह महरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, मनोज ओझा, पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, रमेश कापड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व विधायक चंपावत हेमेश खर्कवाल आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के स्कैच जारी, अब उनका सिर लाने की है बारी
पूर्व सीएम हरीश रावत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा सुरक्षा एजेंसियों की चूक से पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों और आतंकी देश पाकिस्तान के खिलाफ चले ऑपरेशन सिंदूर में विपक्ष भी सरकार और सेना के साथ खड़ा रहा। हमले के बाद आतंकियों के स्कैच भी जारी हो गए। आतंकियों को पाताल से खोजने का दम भरने वाली सरकार अब तक उन्हें ढेर नहीं कर सकी है, इसका हर किसी को इंतजार है। कहा कि विदेश मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ करने से पहले पाकिस्तान को सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला करने की जानकारी देने का बयान दिया था। कहा कि हम ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं लेकिन पाकिस्तान को किस पॉलिसी के तहत ऑपरेशन सिंदूर से पहले यह बात बताई गई इसे सभी जानना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed