फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Formal launch took place and since then the 42 seater airline has been stalled.

Pithoragarh News: औपचारिक शुभारंभ हुआ और तब से ठप है 42 सीटर विमान सेवा

Thu, 16 May 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 May 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Formal launch took place and since then the 42 seater airline has been stalled.
पिथौरागढ़। दिल्ली-पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा औपचारिक शुभारंभ के बाद भी अब तक संचालित नहीं हो पाई है जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ तो कर दिया लेकिन अभी तक सेवा शुरू नहीं कर पाई। विमान सेवा के शुरू होने से लोगों को पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू हो चुकी है। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू हो गई है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि वे दिल्ली से सीधे 42 सीटर विमान से पिथौरागढ़ आएंगे। वहीं पर्यटकों का मानना था कि विमान से पिथौरागढ़ आने के बाद यहां से वाहन के जरिये आदि कैलाश और ओम पर्वत जाकर दर्शन करेंगे। वर्तमान में दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों से आने वाले लोग वाहन से पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं जिसमें उनका काफी वक्त और पैसा लग रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में फ्लाई बिग का 19 सीटर विमान भी सिर्फ पिथौरागढ़-पंतनगर और देहरादून के लिए संचालित हो रहा है। इसको हिंडन से भी शुरू करने की बात कहीं जा रही थी लेकिन अभी तक हिंडन से सेवा शुरू नहीं हो सकी है। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद पिथौरागढ़, मुनस्यारी और हल्द्वानी हेली सेवा भी बंद चल रही है। इस कारण पर्यटकों को पिथौरागढ़ पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी सरकार हेली और 42 सीटर विमान के संचालन के लिए गंभीर नहीं है। सीमांत के लोगों ने जल्द दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

16वें दिन पहुंचा फ्लाई बिग का विमान
पिथौरागढ़। 15 दिनों से बंद चल रही देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर विमान सेवा 16वें दिन शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को फ्लाई बिग का विमान देहरादून से पिथौरागढ़ आया और उसके बाद पंतनगर गया। बाद में यहां से देहरादून लौटा। 15 दिनों से विमान सेवा के बंद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। विमान सेवा शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। संवाद
कोट
दिल्ली-पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू करने के लिए सीएम से वार्ता की जाएगी। सरकार को पर्यटन सीजन और लोगों की समस्या को देखते हुए इसे जल्द शुरू करना चाहिए। - मयूख महर, कांग्रेस विधायक पिथौरागढ़।

कोट
दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू करने के लिए सीएम से लगातार बात की जा रही है। जल्द ही दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। - गिरीश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed