{"_id":"64611c2e77ac28317f074566","slug":"forest-fire-in-thal-pithoragarh-news-c-8-1-139945-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन दिन से धधक रहे थल के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन दिन से धधक रहे थल के जंगल
Sun, 14 May 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 14 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
थल में बरड़ के जंगल में लगी आग से उठता धुआं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल/अस्कोट। सीमांत के कई जंगल तीन दिन से धधक रहे हैं। आग से जहां बहुमूल्य वन संपदा खाक हो रही है वहीं वायु प्रदूषण के कारण लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों की आग से इस सीजन में कुल 63.65 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।
थल क्षेत्र के जंगलों में पिछले तीन दिनों से आग लगी है। हजेती वन रेंज के कालीगाड़, पड़ियात, बरड़, हीपा, आमथल, कालीनाग, अस्याली समेत कई वनों में आग लगी है। जंगलों से लगातार धुआं उठ रहा है। रात को जंगल बिजली की मालाओं की तरह चमक रहे हैं। धुएं से लोगों के गले में खराश और आंखों में जलन हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद ही आग से निजात मिल सकती है। उधर अस्कोट के जंगलों में भी आग लगी है। बीते दिन कुछ स्थानों पर वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आग रोकने के लिए वनकर्मी सतर्क
पिथौरागढ़। लगातार तापमान बढ़ने से जिले के जंगल जलने की आशंका बनी हुई है। इन घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग की टीम सतर्क है। डीएफओ जीवन मोहन दोगडे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिले में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में सभी लोगों को सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने वन पंचायतों समेत अन्य लोगों से खुले में कहीं भी आग न लगाने की अपील की है। डीएफओ ने कहा कि मामूली लापरवाही भी कई लोगों को मुसीबत में डाल सकती है।