{"_id":"6249e9ee8ce78873b02caa40","slug":"forest-fire-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld458351677","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीड़ के जंगलों में धधकी आग लाखों की वन्य संपदा जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीड़ के जंगलों में धधकी आग लाखों की वन्य संपदा जलकर हुई राख
एनएच से सटे गुड़ौली गांव के जंगलों में लगी आग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
कनालीछीना/पिथौरागढ़। जंगलों में आग लगने का क्रम थम नहीं रहा है। कनालीछीना विकासखंड के कई जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। सड़क से सटे चीड़ के जंगलों में आग लगने की कई घटनाएं हो रहीं हैं। एनएच से सटे गुड़ौली गांव के जंगल में शनिवार रात आग लगने से लाखों की वन संपदा जल गई।
विज्ञापन
वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने कई इंतजाम किए हैं, इसके बावजूद जंगलों में आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सड़कों के किनारे के अधिकतर जंगलों में आग लग चुकी है। एनएच में कनालीछीना से बंदरलीमा तक के चीड़ के जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। शनिवार रात गुड़ौली गांव के चीड़ के जंगलों में आग लग गई। सूखी घास और पिरूल के कारण पूरा जंगल रातभर सुलगता रहा। आग लगने से लाखों की वन्य संपदा जल रही है। वन्यजीवों को भी खतरा हो गया है। गांवों को आपूर्ति करने वाली अधिकतर पेयजल योजनाओं के स्रोत पहाड़ियों के छोटे गधेरों में ही होते हैं। इसके आसपास उतीस के पेड़, पौधे और फर्न होता है। इनसे नमी बनी रहती है। आग लगने से इन प्रजातियों को भी जलने से खतरा पैदा हो जाता है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वनों में आग न लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आग लगने की घटनाएं होने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति जंगलों में आग लगाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।