फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Department will plant 10 lakh saplings during the rainy

वर्षाकाल में पिथौरागढ़ में 10 लाख पौधे रोपेगा वन विभाग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Forest Department will plant 10 lakh saplings during the rainy
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। बरसात के मौसम में वन विभाग ने पौधरोपण के लिए कार्ययोजना बना दी है। वन विभाग वर्षाकाल में जिले की 1639 वन पंचायतों में करीब 10 लाख पौधों का रोपण करेगा। पौधरोपण की शुरूआत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से की जाएगी।
विज्ञापन
वर्षाकाल में वन विभाग हरेला, सार्वजनिक भूमि पौधरोपण योजना के तहत विभिन्न प्रजाति के 10 लाख पौधों का रोपण करेगा। पिथौरागढ़ के डीएफओ डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि क्षतिपूरक और सार्वजनिक भूमि पर भी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के तहत फलदार, चारा प्रजाति, ईंधन, औषधि, इमारती, शोभादार और मिश्रित उपयोग के पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण की शुरूआत विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से की जाएगी। इसके बाद वन महोत्सव, हरेला त्यौहार को जिले भर में वृह्द स्तर पर पौंधरोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया इस वर्षाकाल में पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed