फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Department team caught the illegal timber

वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी पकड़ी

Mon, 30 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 30 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Forest Department team caught the illegal timber

वन विभाग ने दिगतोली के जंगल से लाए जा रहे चीड़ के 35 तख्ते बरामद किए हैं। यह तख्ते एक पिकप में लादकर लाए जा रहे थे। मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर है। विभाग के अधिकारी पिकप चालक से पूछताछ कर रहे हैं। दिगतोली के जंगलों से लकड़ी के अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए अब विभाग ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। पिकप को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


डीएफओ डा. आईपी सिंह ने बताया कि दिगतोली के जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों का कटान होने और तख्ते तथा बल्लियां पिथौरागढ़ बाजार में बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसी को देखते हुए वन रेंजर दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक टीम को शनिवार रात दिगतोली जाने वाली सड़क पर तैनात किया गया था। रात के समय 35 तख्ते लादकर एक पिकप पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था तो टीम ने उसे रोक लिया। पिकप के चालक ने बताया कि उसको बुकिंग में तख्ते पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पिकप में तख्ते मजदूरों ने लोड कराए थे। डीएफओ ने बताया कि पिछले दिनों अंधड़ के दौरान दिगतोली वन पंचायत में चीड़ के कई पेड़ गिरे हैं। इन पेड़ों से अवैध तरीके से तख्ते और बल्लियां तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वन पंचायत की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरपंच की होती है लेकिन अवैध रूप से लकड़ी का व्यापार किया जाता है तो वन विभाग सख्त कदम उठाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed