फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   For the first time, the sweetness of Maharashtra's grapes will be available in Champawat

Pithoragarh News: चंपावत में पहली बार महाराष्ट्र के अंगूर की मिठास का मिलेगा स्वाद

Sun, 20 Sep 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
For the first time, the sweetness of Maharashtra's grapes will be available in Champawat
चंपावत। जिले में पहली बार थॉमसन प्रजाति के अंगूर की खेती का प्रयोग किया जाएगा। उद्यान विभाग ने इसके लिए पाटी ब्लॉक के रीठासाहिब क्षेत्र का चयन किया है। अंगूर की खेती दो अलग-अलग स्थानों पर कराई जाएगी। इनमें एक अपेक्षाकृत गर्म और दूसरा ठंडा क्षेत्र होगा। दोनों स्थानों पर उत्पादन और पौधों के विकास के आधार पर जिले में अंगूर की खेती की संभावनाओं को परखा जाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने थॉमसन प्रजाति के करीब 1800 पौधों की मांग की है। इसके लिए 150 महिला और पुरुष काश्तकारों का चयन किया गया है। प्रत्येक काश्तकार को 15 पौध उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग का मानना है कि जिले की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में अंगूर की खेती की संभावनाएं हैं। सफल प्रयोग के बाद इसे अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ावा देने की योजना है। महाराष्ट्र के सीडलैस अंगूर की खेती के लिए चयनित काश्तकारों को कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट की ओर से तकनीकी सहयोग दिया जाएगा। केंद्र के विशेषज्ञ काश्तकारों को पौध रोपण, सिंचाई, खाद-उर्वरक प्रबंधन, रोग नियंत्रण और पौधों की देखभाल की जानकारी देंगे। इससे काश्तकारों को नई फसल की खेती की तकनीक समझने में मदद मिलेगी। जनवरी में पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि जिले में पहली बार थॉमसन प्रजाति के अंगूर की खेती का प्रयोग किया जा रहा है। दो अलग-अलग जलवायु वाले क्षेत्रों में पौधे लगाए जाएंगे। जिस क्षेत्र में उत्पादन और पौधों का विकास बेहतर रहेगा, वहां की परिस्थितियों का अध्ययन कर भविष्य में अंगूर की खेती का विस्तार किया जाएगा। पौध की डिमांड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed