{"_id":"60660caa8ebc3e8ca31acaf8","slug":"football-match-of-ssj-university-pithoragarh-news-hld420199987","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत और अल्मोड़ा सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत और अल्मोड़ा सेमीफाइनल में पहुंचे
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय खेल मैदान में मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एलएसएम महाविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रानीखेत और अल्मोड़ा की टीम ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
महाविद्यालय के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, केएमवीएन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल और प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बागेश्वर और रानीखेत के बीच खेला गया। इसमें रानीखेत ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में बागेश्वर को एक गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में कवींद्र मेहता, सहायक चंद्र सिंह धामी, कैलाश लस्पाल मुख्य निर्णायक रहे।
विज्ञापन
दूसरा मैच अल्मोड़ा और चंपावत के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में अल्मोड़ा ने गोल कर मैच जीत लिया। चंद्र सिंह धामी, सहायक कैलाश लस्पाल, कवींद्र मेहता मुख्य निर्णायक रहे।
शारीरिक शिक्षा प्रभारी प्रो पुष्कर सिंह बिष्ट ने आभार जताया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय, डॉ. जेसी पंत, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. हेम चंद्र पांडेय, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ मुन्नी पाठक, हरीश महर, नितिन मारकाना, महेश चुफाल आदि रहे।