फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Food in the house at the school, dining house of the Panchayat

पंचायतघर में स्कूल, भोजनमाता के घर में बन रहा भोजन

Wed, 01 Aug 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Wed, 01 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Food in the house at the school, dining house of the Panchayat
नाचनी के भैंसखाल में भोजन माता के घर पर भोजन करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

आपदा, भूस्खलन के कारण भैंसखाल के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल की कक्षाओं का संचालन ग्राम पंचायत के पंचायतघर में हो रहा है, जबकि मध्यान्ह भोजन भोजनमाताओं के घरों में बन रहा है।

विज्ञापन


थल-मुनस्यारी सड़क पर रातीगाड़ के पास दो जुलाई से लगातार भूस्खलन हो रहा है, इससे सड़क बाधित हो रही है। 300 मीटर हिस्से पर जमीन बुरी तरह दरक रही है। इस वजह से राजकीय जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक पाठशाला भैैंसखाल के विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश पर एक किमी दूर गांव के पंचायत घर में कक्षाओं का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


पंचायतघर में जगह कम होने से भोजन माताएं घरों में भोजन बना रही हैं। उन्हीं के घर पर विद्यार्थियों को भोजन कराया जा रहा है। जूनियर हाईस्कूल में 17, प्राथमिक विद्यालय में 13 विद्यार्थी पढ़ते हैं। प्राथमिक स्कूल में दो, जूनियर हाईस्कूल में तीन शिक्षक तैनात हैं। इस अव्यवस्था से शिक्षण कार्य में व्यवधान आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed