{"_id":"5fe8c48c8ebc3e3f7e5d3cc1","slug":"fog-in-the-atmosphere-due-to-fire-in-the-forests-pithoragarh-news-hld408925016","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों में आग लगने से वातावरण में छाने लगी धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों में आग लगने से वातावरण में छाने लगी धुंध
विज्ञापन
मुनस्यारी के तोमिक के जंगल से उठता धुएं का गुबार।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। शीतकाल में भी सीमांत पिथौरागढ़ जिले के जंगल सुलग रहे हैं। आग लगने से वन्य संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। लगातार वनों में आग की घटनाएं होने से वातावरण में धुंध छाने लगी है।
रविवार को मुनस्यारी के तोमिक के जंगल में आग लग गई। जंगल से दिन भर धुआं उठता नजर आया। आग लगने से छिपलाकेदार से लगी चोटियों के आस पास धुंध छा गई। आग लगने की घटनाओं पर वन विभाग नियंत्रण रखने में नाकाम रहा है, जबकि नवंबर से अब तक पंचाचूली की तलहटी सहित अन्य हिस्सों में छह से अधिक बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। मुनस्यारी के रेंजर लवराज पांगती का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए वन कर्मियों की टीम को भेजा जा रहा है। यदि इस वन्य क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की गतिविधि पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इधर शनिवार की देर शाम तक डीडीहाट के जंगलों में कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। आग लगने से वातावरण में काला धुआं और धुंध छा रही है। इसके अलावा भारतीय सीमा से लगे नेपाल के जंगलों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इससे हिमालयी क्षेत्र के वातावरण में धुआं और धुंध नजर आ रही है।