फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fog disrupts normal life in river valley areas

Pithoragarh News: नदी घाटी क्षेत्रों कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 24 Dec 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fog disrupts normal life in river valley areas
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जहां अन्य जगहों पर सुबह से ही चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना बना है, वहीं नदी घाटी क्षेत्र के गांव पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक घने कोहरे के आगोश में डूबे हैं। कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या बुरी तरह गड़बड़ा गई है। इन हालातों में बच्चों का स्कूल जाना भी चुनौती बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच सुबह किसी तरह दैनंदिनी काम कर पा रहे अभिभावकों के लिए बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी करना भी किसी आसान नहीं है। समस्या यहीं खत्म नहीं हो जाती।
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे बाद दिन ढलने के साथ ही फिर से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे है। सर्द मौसम में बुजुर्गों की हालत दयनीय बनी हुई। कुछ देर धूप मिलने की आशा में वे किसी तरह समय काट रहे हैं। उनके लिए घर के भीतर बिस्तर में ही दुबके रहना मजबूरी बन गई है। जहां पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में लोग इन दिनों सुबह से ही गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं, वहीं काली, गोरी, रामगंगा और अन्य नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को घने कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जौलजीबी, बरम, मदकोट, तल्ला बगड़ के तितरी, द्वालीसेरा, सांवलीसेरा, डोकुना, डूंगरा, रसगाडी समेत कई गावों के लोगों की सुबह घने कोहरे के चलते देर से शुरू हो रही है। कुछ साल पूर्व तक इतना कोहरा नहीं दिखता था। अब यह गर्खा क्षेत्र के ऊपरी गांवों तक पहुंच रहा है। भागीचौरा क्षेत्र के समाज सेवी भरत सिंह ऐरी ने बताया कि कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अपराह्न तीन बजे बाद फिर से कई गांव कोहरे के आगोश में डूब रहे हैं। इसके चलते लोग जल्दी घरों को लौटने को विवश हैं। छोटे कस्बों की बाजार पर भी इसका असर पड रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed